जागता झारखंड दुमका ब्यूरो। एकल नारी सशक्तिकरण संगठन ने अंतरराष्ट्रीय महिला माह के उपलक्ष्य में सालतोला, जीवनपुर मोड़, रानीश्वर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों, संभावनाओं और समाज में समान अवसरों के प्रति जागरूक किया गया।मुख्य अतिथि व सामाजिक कार्यकर्ता जोसफ बास्की ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को उत्साहित करते हुए इन क्षेत्रों में प्रगति के लिए प्रेरित किया। समारोह में कई महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश मुर्मू और बबलू टुडू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशीला दीदी और सुहागिनी टुडू ने कुशलतापूर्वक किया। इस समारोह में सिसिलिया दीदी, मार्शिला बास्की, बहामुनी मुर्मू, मेरीला मरांडी, मेरीला मुर्मू, सोनोदी सोरेन, लिलमुनि टुडू, चोड़की टुडू, मरियम मुर्मू, सुशील टुडू, बिमल टुडू, राजेंद्र मुर्मू, भीमसेंट सोरेन आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
एकल नारी सशक्तिकरण संगठन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
जागता झारखंड
0


एक टिप्पणी भेजें