जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: जिला प्रशासन द्वारा आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनज़र कानून- व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत दिनांक 27 मार्च को पूरे जिले में ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की सभी देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें, बार एवं संबंधित प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें