लोहरदगा: नामुदाग में 1.53 किलो अफीम, बंदूकें व 35 हजार नकद बरामद, 35 डिसमील खेती नष्ट

 जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


10 मार्च 2026 को लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी को गुप्त सूचना मिली कि मंगल गंझू (पिता: मिठुवा गंझू, ग्राम: नामुदाग, थाना: कुडू) अवैध अफीम (पोस्ता पौधा) की खेती कर रहा है और अपने घर में अफीम संग्रहित रखा है। उन्होंने थाना प्रभारी कुडू पु०अ०नि० अजीत कुमार को सूचना सत्यापन, अफीम खेती विनाश तथा बरामदगी के निर्देश दिए।

छापामारी कार्रवाई

थाना प्रभारी कुडू ने राजपत्रित अधिकारी अंचलाधिकारी कुडू संतोष उरॉव, सैट-75 व सैट-78 की टीम के साथ नामुदाग ग्राम में छापा मारा। कुछ संदिग्ध जंगली पहाड़ी इलाके का लाभ उठाकर भाग निकले। मंगल गंझू के घर का दरवाजा खुला था, लेकिन कोई सदस्य मौजूद नहीं। अंचलाधिकारी के समक्ष तलाशी में 3 स्टील ग्लास में 950 ग्राम सूखा अफीम, 4 ग्लास में 580 ग्राम गीला अफीम (कुल 1.53 किग्रा अफीम ग्लास सहित), 2 भरठुवा बंदुकें तथा 35,000 रुपये नगद बरामद हुए। घर के आसपास 35 डिसमील भूमि पर अफीम की खेती पाई गई, जिसे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

कानूनी कार्रवाई

इस मामले में कुडू थाना कांड संख्या 27/26, दिनांक 10.03.2026 दर्ज किया गया। धाराएं: NDPS एक्ट की 18/18(b)/22/25 तथा आर्म्स एक्ट की 25(1-B)(a)/35। यह कार्रवाई मंगल गंझू व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ है। अनुसंधान जारी है।

विनाशित सामग्री

35 डिसमील भूमि पर अफीम (पोस्ता) की खेती।

बरामद सामग्री

950 ग्राम सूखा अफीम (3 स्टील ग्लास सहित)।580 ग्राम गीला अफीम (4 स्टील ग्लास सहित)।2 भरठुवा बंदुकें।35,000 रुपये नगद।

छापामारी टीम

संतोष उरॉव, अंचलाधिकारी कुडू।अजीत कुमार, थाना प्रभारी कुडू।दिलीप मांझी, स०अ०नि० सैट-75।आनन्द तिर्की (66), मनोज प्रजापति (79), सैट-78।नीरज कुमार मिश्र (गृ०र043), तकनीकी शाखा।निर्मल मार्शल मिंज (चा०आ०-716), बुधराम सिंह मुंडा (आ०-501), पुलिस अधीक्षक आवास।सैट-75 बगडू थाना, सैट-78 कुडू थाना व अन्य सशस्त्र बल।यह घटना लोहरदगा में नशीले पदार्थों व अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की सख्ती दर्शाती है।




Post a Comment

और नया पुराने