लोहरदगा
लोहरदगा जिले के वार्ड नंबर 1, ख्वाजा गुलजार नगर में नगर परिषद चुनाव का प्रचार अभियान अब चरम पर पहुंच गया है। मंगलवार को झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में चुनावी सरगर्मियां तेज रफ्तार पकड़ चुकीं। उन्होंने प्रत्याशी बालमुकुंद लोहरा के पक्ष में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया और माहौल तैयार किया।संबोधन के दौरान मोजम्मिल अहमद ने भावुक और विकासपरक अपील जारी की। उन्होंने कहा, "नगर परिषद को आज एक ऐसे सशक्त नेतृत्व की जरूरत है जो धरातल पर उतरकर काम करे।" मतदाताओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए उन्होंने जोर दिया कि नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छ प्रशासन और बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए आगामी चुनाव में क्रम संख्या 3 पर स्थित चूड़ियाँ छाप पर अपना बहुमूल्य वोट दें। उन्होंने बालमुकुंद लोहरा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।जनसंपर्क अभियान के दौरान मोजम्मिल अहमद ने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड दर वार्ड घूमकर जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया। नगर सचिव मोनू अली ने कहा, "यह अभियान झामुमो की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बालमुकुंद लोहरा जैसे समर्पित नेता ही नगर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। हम हर मतदाता तक पहुंचेंगे और विकास का संकल्प दोहराएंगे। इस मौके पर अहद खान , कलीम कुरैशी, जफर इकबाल,अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। झामुमो का यह जनसंपर्क अभियान चुनावी माहौल को गर्म कर रहा है


एक टिप्पणी भेजें