झामुमो वरिष्ठ नेता जयप्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जताया आभार

 जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा 


झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश शर्मा ने गंभीर और जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना’ के तहत 21 मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति देना मानवीय और सराहनीय कदम है। इससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।इलाज के लिए आर्थिक सहायता की राशि 5 लाख से बढ़ाकर अब ₹20 लाख तक कर दी है।

जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार आम जनता के हित में कार्य कर रही है और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ मिलता रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने