कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मिला- शकील अहमद

जागता झारखंड संवाददाता सनाउल्लाह अंसारी लोहरदगा


लोहरदगा के स्थानीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खाद्य,सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के लोहरदगा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद को नियुक्त किए जाने के बाद उनके नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मिला। लोहरदगा जिला के सभी प्रखंडों में खाद्य आपूर्ति से संबंधित समस्याएं समय पर खाद्य वितरण,नेटवर्क की समस्या,राशन की कटौती एवं पीटीजी इत्यादि विषयों पर विधायक प्रतिनिधि के द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अवगत कराया गया। शकील अहमद के द्वारा स्पष्ट कहा गया कि गरीबों का निवाला डकारने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने ही भारतीयों कोभोजन का अधिकार अधिनियम दिया है। जनता की हक हुक और उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी। इस पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रतिनिधि की बातों को संवेदनशीलता से सकारात्मक संज्ञान लिया गया। प्रतिनिधि मंडल में विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद वरिष्ठ कांग्रेसी नेहाल कुरैशी पूर्व जिला सचिव सह पूर्व अध्यक्ष प्रखंड कांग्रेस कमिटी सह बीस सूत्री समिति पेशरार रविन्द्र सिंह खेरवार,अध्यक्ष प्रखंड कांग्रेस कमिटी सह बीस सूत्री समिति कैरो अनीस अहमद नईम अंसारी शमीरुद्दीन अंसारी मोजाहिर अंसारी सुशीला देवी अमृता भगत सुनीता उरांव अमृता उरांव आदि शामिल थें*।

Post a Comment

और नया पुराने