पंचमुखी हनुमान मंदिर जिलिंग का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

 जागता झारखण्ड सांवादाता नवाज खान कुडू लोहरदगा


कुडू प्रखंड के जिलिंग गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का आठवां स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर वानर सेना जिलिंग की ओर से भव्य पूजा पाठ एवं प्रसाद का वितरण किया गया। पुरोहित आनंद कुमार पांडे के द्वारा सुंदरकांड का पाठ हनुमान चालीसा तत्पश्चात आरती के बाद प्रसाद का वितरण कराया गया इस दौरान वानर सेना जिलिंग के सरजू कुमार साहू इंद्रजीत गुप्ता अवधेश कुमार साहू सूरज बैठा सामोद साहू ब्रह्मदेव भारती सुमंत गिरी मुन्ना बैठा कार्तिक बैठा पवन साहू मनोज साहू राधेश्याम साहू श्री चंद साहू रामेश्वर राम मांगा उरांव बंधन उरांव अजीत उरांव तुलसी उरांव राजेश साहू अंकित साहू कमलेश उरांव एवं महिला भक्तजन उपस्थित थे

Post a Comment

और नया पुराने