मां काली आजीविका सखी मंडल दलदला की संगीता ने ऋण से खोली शिवम् टेलीकॉम मोबाइल दुकान,उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़।

 



जागता झारखंड संवाददाता।शहादत अली नारायणपुर (जामताड़ा) दलदला गांव में महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम करते हुए 'मा काली आजीविका सखी मंडल' की सदस्य संगीता कुमारी ने समूह से एक लाख रुपये का लोन लेकर मोबाइल दुकान 'शिवम् टेलीकॉम' की शुरुआत की। गुरुवार को दुकान का भव्य उद्घाटन झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सूर्यकांत ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समूह की महिलाओं,स्थानीय कर्मियों और ग्रामीणों ने शिरकत की।दुकान नियर साईं होटल, दलदला,नारायणपुर प्रखंड में स्थित है। संगीता ने बताया,"यह सफलता मेरे पति जयदेव कुमार के सहयोग और प्रेरणा से संभव हुई। उन्होंने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया।" संगीता ने बैंक से लिए गए ऋण को समूह की मदद से साकार किया, जो ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के प्रबंधक सूर्यकांत ने संगीता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। यह घटना नारायणपुर ब्लॉक में आजीविका योजनाओं की सफलता को रेखांकित करती है, जो महिलाओं को उद्यमी बनने का अवसर दे रही हैं। स्थानीय लोगों ने दुकान का जमकर स्वागत किया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाए पुरुष एवं बच्चे यादि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने