पिछले 4-5 माह से सहिया और सहयोग कर्मियों को नहीं मिल रहा है प्रोत्साहन/मानदेय: बबीता देवी
जागता झारखंड गुमला : गुमला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत कार्यरत सहिया, सहिया साथी, बीटीटी और एसटीटी को विगत लगभग 4 से 5 माह से प्रोत्साहन राशि और मानदेय का भुगतान नही किया गया है। भुगतान लम्बित रहने के कारण सभी कर्मियों को आर्थिक एवं पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का निर्वहन करने के बावजूद भुगतान नही होने से कर्मियों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस समस्या का समाधान के लिए आज दिनांक 24 फरवरी दिन मंगलवार को उप विकास आयुक्त महोदय और सिविल सर्जन महोदय को सहिया सह सामुहिक प्रशिक्षक संघ द्वारा मांगपत्र सौपा गया। मांगपत्र सौपे जाने से पूर्व सदर अस्पताल परिवार स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समीप संघ की एक बैठक संरक्षण श्रीमती बबीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में जिले के सभी प्रखण्ड से आए सहिया, सहिया साथी, बीटीटी ने भाग लिया।बैठक में पिछले 4-5 माह से प्रोत्साहन राशि और मानदेय नहीं मिलने से हो रही समस्या की चर्चा की।चर्चा उपरांत सभी सहिया, सहिया साथी, बीटीटी और एसटीटी के लंबित प्रोत्साहन राशि/मानदेय का अबिलंब भुगतान, एस एन ए स्पर्श के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया को सरल एवं नियमित करने, विभाग द्वारा देय सभी भुगतान हर माह समय पर देने आदि विषयों पर चर्चा हुआ।इसके बाद सहिया, सहिया साथी और बीटीटी का एक शिष्टमंडल द्वारा मांगपत्र सौपा। संघ की उपाध्याय श्रीमती अंजना साहु ,उर्मिला देवी सचिव जीवंती कुमारी ने कहा कि अगर जल्दी हमारी मांगो को पुरा नही किया गया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर बबीता देवी, पारसनाथ साहु, सुशांतिधारी किंडो, विरेंद्र उरांव, , सारिका तिर्की, एजरस एक्का, शांता टोप्पो, मंजूला मिंज, जोसफिन कुजूर, जीवंती कुमारी, जयमनी तिर्की,अंजू खलखो, संगीता खलखो, उर्मिला देवी, पुष्पा देवी, बालमुकुंद भगत, जसिन्ता कुजूर, रोजालिया कुजूर, पदमा कुमारी, अंजू तिर्की, अनिता बाड़ा,अरुणा देवी, ममता देवी, गीता देवी, देवेश कुमार,जसिन्ता तोपनो,बबीता देवी, चिंता देवी, सुजिता उरांव, फुलन कुमारी, सिलवंती मिंज, हीरामती देवी, विनिता सोरेंग, , लुसी बैक, अंजना साहु, सहिया साथी और सहिया बहनें उपस्थित थे। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष श्रीमती बबीता देवी और उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना साहू ने संयुक्त रूप से दिया।


एक टिप्पणी भेजें