रेशम,बैंक्वेट मैरेज हाल का खुलने से शादी, पार्टी,एवं अन्य प्रोग्राम के लिए होगी सुविधा ऐनुल अंसारी

जागता झारखण्ड सांवादाता नवाज खान


  :
कुडू प्रखंड क्षेत्र के लापुर मे रेशम बैंक्वेट मैरेज हाल का उद्घाटन कुडू उप प्रमुख सह कांग्रेस नेता ऐनुल अंसारी,कमरूल इस्लाम,हलीम अंसारी,संजू तुरी,के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया उद्घाटन के पश्चात ऐनुल अंसारी ने कहा कि लापुर गांव मे रेशम बैंक्वेट मैरेज हाल के खुल जाने से यहां के लोगो के साथ साथ आस पास के लोगों के लिए शादी पार्टी,एवं अन्य कार्यक्रम के लिए लोगो को सुविधा मिलेगी कहा कि मैरेज हाल मे मेहमानों के लिए बैठने सोने तथा पार्किंग वगैरह जैसे बिजली पानीके साथ साथ सारी जरूरी सुविधा उपलब्ध की गई है कहा कि मैरेज हाल नहीं रहने के कारण लोगों को शादी पार्टी एवं अन्य प्रोग्राम के लिए काफी परेशानी होती थी लोगों के आग्रह पर मैरेज हाल के संचालक हुसैन कुरैशी ने मैरेज हाल का निर्माण कराया है ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके वहीं मैरेज हाल के संचालक ने कहा कि हमारे मैरेज हाल मे हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए मै हमेशा तात्पर्य रहूंगा,लोगों को असुविधा ना हो उन्हें सुविधा देना हमारी पहली प्राथमिकता होगा आज के उद्घाटन कार्यकम मे अबू रेहान अफरोज आलम शाहिद अंसारी,कलीम अंसारी शमशेर कुरैशी तौसीफ अंसारी, सरवर कुरैशी,पप्पू,कुरैशी,अनवर कुरैशी जिलानी कुरैशी,इलताफ अंसारी आदि काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने