निगनी कुम्बाटोली में स्वीप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


:
शनिवार को आगामी नगरपालिका निर्वाचन 2026 के स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज निगनी कुम्बाटोली में सभी मतदाताओं की उपस्थिति में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सहयोग करने और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप टीम की ओर से प्रभारी पदाधिकारी कृष्ण कुमार गुप्ता, कालीचरण उरांव, मेराज अंसारी, इम्तियाज खान, जफर कमाल, मुज्जफर आलम, शैलेश तिर्की सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने