कुडू पंडरा पंचायत की कमान अब उप मुखिया मुमताज पवरिया के हाथ ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 जागता झारखण्ड सांवादाता नवाज खान कुडू लोहरदगा


:
कुडू प्रखंड के पंडरा पंचायत में नेतृत्व का संकट समाप्त हो गया है शनिवार को एक विशेष समारोह में उप-मुखिया मुमताज पवरिया को मुखिया पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें वित्तीय फंड के संचालन का पावर प्रदान किया गया अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संतोष उरांव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुमताज पवरिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और आवश्यकता

बताते चलें कि बीते 18 जनवरी 2026 को तत्कालीन मुखिया अमरनाथ महली के आकस्मिक निधन के बाद से यह पद रिक्त था मुखिया की अनुपस्थिति में पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे और पंचायत सचिव परमेश्वर उरांव पर कार्यभार का अत्यधिक दबाव था सरकारी प्रक्रिया के तहत वार्ड पार्षदों के पूर्ण समर्थन के बाद अब उप मुखिया को कार्यवाहक मुखिया के रूप में बागडोर सौंपी गई है गरिमापूर्ण उपस्थिति इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से बीपीआरओ जीत वाहन उरांव पंचायत सचिव परमेश्वर उरांव और पंचायत समिति सदस्य परवेज आलम उपस्थित थे साथ ही पूर्व उप मुखिया कमरुल इस्लाम स्वयंसेवक बालचंद माहली वार्ड सदस्य पिंकी देवी अवधेश यादव तजरुन निशा चंद्रकांत मुंडा रमणी बोदरा और प्रज्ञा केंद्र संचालक मोहम्मद मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण साक्षी बने

नवनियुक्त मुखिया मुमताज पवरिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पंचायत के रुके हुए विकास कार्यों को गति देना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना है

Post a Comment

और नया पुराने