जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगार विवार को बगडू थाना परिसर में शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का लक्ष्य विभिन्न समुदायों के बीच आपसी भाईचारा बनाए रखना और पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था।बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने अध्यक्षता करते हुए सभी से सहयोग और एकता की अपील की। उन्होंने कहा, "शब-ए-बारात एक पवित्र पर्व है। इसे शांति से मनाना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।"प्रभारी ने अफवाहों पर विश्वास न करने और किसी भी विवाद या समस्या की तत्काल सूचना थाने को देने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अराजक तत्वों पर पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में प्रतिभागियों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की और पर्व के दौरान शांति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
बगडू थाना में शांति समिति की बैठक: शब-ए-बारात पर सौहार्द की अपील
Jagta jharkhand
0



एक टिप्पणी भेजें