जागता झारखंड दुमका ब्यूरो।दुमका नगर परिषद् अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अभिषेक चौरसिया ने जबरदस्त जीत हासिल कर ली है। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आधिकारिक रूप से उनकी जीत की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 1200 वोटों से पीछे छोड़ दिया।मतगणना के पहले चरण में अभिषेक 400 वोटों से आगे थे, जबकि दूसरे चरण में उनकी बढ़त 1200 वोटों तक पहुंच गई। अधिकारियों ने अंतिम परिणाम की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से पूरी हुईं।शहरवासियों की निगाहें अब नए अध्यक्ष के नेतृत्व पर टिकी हैं। जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिषेक चौरसिया ने कहा, "मैं एक साल में अपने सभी वादों को पूरा करूंगा। जनता का आभार, जिनकी कड़ी मेहनत और समर्थन से यह जीत संभव हुई।"यह जीत स्थानीय स्तर पर विकास और जनकल्याण की नई उम्मीदें जगाती है।



एक टिप्पणी भेजें