जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा : जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला डीग्री कॉलेज में सोमवार को पूरे उत्साह व धूमधाम से सोहराय आंतंग दारम कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आदिवासी छात्र संघ द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो मौजूद रहे। सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त सह सचिव निरंजन कुमार के मुख्य द्वार से रीति-रिवाज व पारंपरिक वेशभूषा में मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे संचालनकर्ता ने बताया कि सोहराय पर्व संताल आदिवासियों का सबसे बड़ा पर्व है। सोहराय पर्व 5 दिनों तक मनाया जाता है। बताया कि हम सभी मिलजुल कर सोहराय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए समाज में भाईचारा बनाए रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि महापर्व सोहराय प्रकृति के साथ आपके सामंजस्य व संतुलन को दर्शाता है। भाईचारा व शांति का संदेश महापर्व सोहराय के द्वारा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस साल से आप लोगों के द्वारा सोहराय पर्व मनाया जा रहा है, और आगे भी आप सभी हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन इसी तरह करते रहेंगे।झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने आयोजनकर्ता व आयोजन में आए सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आप लोग भाईचारे व शांति का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ महापर्व सोहराय को मनाएंगे। कार्यक्रम में आसपास के गांव से युवक युवतियाँ, बच्चे बच्चियों ने भी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर सोहराय नृत्य का खूब आनंद लिया।कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
भाईचारे व शांति का संदेश देते हुए नाला डिग्री महाविद्यालय परिसर में सोहराय पर्व मनाई गई।
Jagta jharkhand
0




एक टिप्पणी भेजें