कुड़ोछत्रपुर पंचायत में मुखिया चुंया कुजूर द्वारा कंबल वितरण किया गया

जागता झारखंड संवाददाता मो.वारिस : रायडीह।प्रखंड अंतर्गत कुड़ोछत्रपुर पंचायत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए पंचायत के मुखिया चुंया कुजूर के नेतृत्व में जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत के वृद्ध, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कंबल देकर ठंड से राहत पहुंचाई गई। मुखिया चुंया कुजूर ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। पंचायत के किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसके लिए पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पंचायत के वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया चुंया कुजूर का आभार व्यक्त किया और इसे सराहनीय कदम बताया।मौके पर वार्ड सदस्य देवंती देवी, तजबुन बीबी,करूण बाड़ा और ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने