जागता झारखंड धनबाद ब्यूरो जितेंद्र चौधरी : धनबाद राजगंज–सिजुआ मार्ग पर तिलाटांड़ के पास बुधवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने राशन दुकानदार अर्जुन महतो को गोली मार दी। गोली लगने से अर्जुन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय वे अपने पिता गेंदू महतो के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे अर्जुन महतो शक्ति चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर पिता के साथ तिलाटांड़ स्थित घर जा रहे थे। जैसे ही वे कैशियर कॉलोनी के पास पहुंचे, एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। खतरे को भांपते हुए अर्जुन ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।फायरिंग में दो गोलियां अर्जुन महतो की बांह में लगीं, जिससे वे बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही तेतुलमारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट सेजुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के सभीपहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
राजगंज–सिजुआ मार्ग पर राशन दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें