जागता झारखंड धनबाद ब्यूरो जितेंद्र चौधरी मालकेरा। बाघमारा प्रखंड अंतर्गत मालकेरा दक्षिण पंचायत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए राहत कार्य किया गया। पंचायत सचिवालय परिसर में बाघमारा के माननीय विधायक शत्रुघ्न महतो एवं मालकेरा दक्षिण पंचायत के मुखिया विनोद कुमार रजक द्वारा दर्जनों जरूरतमंद बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल से ठंड से जूझ रहे बुजुर्गों को काफी राहत मिली। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। मौके पर मुखिया विनोद कुमार रजक ने कहा कि ठंड के मौसम में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। आगे भी पंचायत स्तर पर इस तरह के जनहितकारी कार्य लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, पंसस रीता देवी, पंचायत सचिव आकांक्षा कुमारी, पूर्व पंचायत सचिव विनोद विद्यार्थी, पूर्व पंचायत समिति जीरा देवी, नारायण रविदास, वार्ड सदस्य पप्पू सिंह, रिंतू देवी, जगरनाथ चौधरी, लखपतिया देवी, रूपा देवी, सीता देवी मनी, राजू, अजीत तुरी, मोहम्मद असरत अंसारी (मुन्ना), रामकुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मालकेरा में कड़ाके की ठंड के बीच बुजुर्गों को मिली राहत, विधायक शत्रुघ्न महतो व मुखिया विनोद रजक ने किया कंबल वितरण
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें