महिला प्रसार पदाधिकारी तेरेसा मुर्मू को दी गई भावभीनी विदाई



जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा(दुमका): आज शनिवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त महिला प्रसार पदाधिकारी तेरेसा मुर्मू को भावभीनी विदाई दी गई| आपको बता दें कि महिला प्रसार पदाधिकारी तेरेसा मुर्मू काफी लंबे समय से शिकारीपाड़ा प्रखंड में पदस्थापित थी| उनके कार्य व व्यवहार से क्षेत्र की जनता काफी प्रभावित रही| उन्होंने बिना भेदभाव के अपने कर्तव्य के निर्वहन के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय द्वारा उन्हें जो भी दायित्व दिया गया उसका निष्ठा पूर्वक निर्वाहन किया। 
अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद एजाज आलम एवं अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने महिला प्रसार पदाधिकारी के कार्यों की काफी सराहना की| मौके पर अंचल निरीक्षक स्नेह लता मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि लाल मोहम्मद अंसारी के साथ प्रखंड अंचल एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मीगण सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने