झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की महत्वपूर्ण बैठक: वार्ड चुनाव पर चर्चा,

 



 वार्ड 20 को 'एंट्री वार्ड' बनाएंगे


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ: मीर उबैद उल्लाह, लोहरदगा : लोहरदगा। नगर चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे तेज रफ्तार से तैयारी कर रहा है। "जैसे झारखंड में JMM को जिताया, वैसे ही लोहरदगा में भी JMM को जिताएंगे," नगर अध्यक्ष आकाश कुमार साहू ने कहा। JMM नेत्री नीरू शांति भगत ने जोर देकर कहा, "हमारी जनता का नेतृत्व करने के लिए इस बार काबिल वार्ड कमिश्नर दिलाएंगे।"मंगलवार शाम 6 बजे सदर प्रखंड के महादेव टोली अखाड़ा में नगर अध्यक्ष आकाश कुमार साहू की निगरानी में महत्वपूर्ण आम बैठक आयोजित हुई। आगामी वार्ड चुनाव को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। विशेष रूप से वार्ड नंबर 20 को 'एंट्री वार्ड' घोषित करने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, वार्ड 20 की जनता से रू-ब-रू होने का निर्णय लिया गया।नगर अध्यक्ष आकाश कुमार साहू ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और वार्डवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक में JMM नेत्री नीरू शांति भगत, सचिव मोनू अली, उपाध्यक्ष अहद खान, सह-सचिव राहुल कुमार साहू, प्रखंड अध्यक्ष जाफर इकबाल के अलावा आकाश महतो, आयुष महतो, विवेक सिसोदिया, मोहित शर्मा, अंकुश राम, सोनू राज, प्रतीक सिंह, निकेश उरांव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।JMM ने वार्ड 20 को प्राथमिकता देते हुए विकास और जनसेवा के वादे दोहराए। पार्टी का दावा है कि नगर चुनाव में शानदार जीत हासिल कर लोहरदगा को मजबूत बनाएंगे

Post a Comment

और नया पुराने