भास्कर एकेडमी में धूमधाम से वार्षिक खेलकूद, बीडीओ समेत गणमान्य व्यक्तियों ने किया शुभारंभ

 



जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला) :- घाघरा देवी मंडप रोड स्थित भास्कर एजुकेशनल एकेडमी में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दिनेश कुमार, मानव कल्याणकारी संस्थान के सचिव अनिरुद्ध चौबे, सदर मुखिया योगेंद्र भगत तथा समाजसेवी मनोज साहू ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर बीडीओ दिनेश कुमार ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक विकास व छिपी प्रतिभाओं का निखार भी आता है। ऐसे आयोजन बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं। वहीं, अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज की कल्पना असंभव है। प्रसन्नता की बात है कि यहां शिक्षा के साथ समग्र विकास पर जोर दिया जा रहा है।प्रतियोगिता में कुश्ती, भाला फेंक, रिले रेस, चेस, कबड्डी, खो-खो, मार्शल आर्ट, थ्री लैग रेस, बैलून रेस, बिस्किट रेस, बैलेंस रेस, 200 मीटर व 400 मीटर रेस, हर्डल रेस, कप बैलेंस, टग ऑफ वॉर, सुई-धागा रेस, स्पून मार्बल रेस, हैंड रेसलिंग आदि इवेंट हुए। विजयी प्रतिभागियों को बीडीओ ने प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. नितेश रंजन भास्कर, प्रकाश पांडे, संगम भारती, शशि भूषण गोस्वामी, सोनी कुमारी, निशा कुमारी, निरा कुमारी, मेघा कुमारी, स्मृति कुमारी, नूतन सिंह, किरण कुमारी, संध्या कच्छप, कविता पांडे, प्रियंका सिंह, ज्योति देवी, सुषमा किंडो, सुभद्रा देवी, जूही कुमारी, लीना कुमारी, अनामिका कुमारी, सरोज कुमारी, पूजा कुमारी, चंद्र सिंह, चंद्रमा, प्रमोद उरांव, आकाशी तम्रकार, आभा सिंह, शीतल कुमारी, पिंकी देवी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, अभिभावक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Post a Comment

और नया पुराने