जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
लोहरदगा, 13 दिसंबर 2025: पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी को शनिवार को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कोर्ट रोड स्थित बाबा मठ के पास देवी प्रसाद के घर पर छापामारी की गई। टीम ने वहाँ से 60 पुड़िया गाँजा (कुल 380 ग्राम) बरामद किया और उसे विधिवत जप्त कर लिया।अभियुक्त देवी प्रसाद (उम्र लगभग 63 वर्ष, पिता- स्वर्गीय डोमन साहू, निवासी- बाबा मठ, थाना+जिला- लोहरदगा) को अवैध गाँजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जप्त गाँजा अभियुक्त और बबलू कुमार के छत पर छुपाया हुआ था।छापामारी टीम के सदस्यश्री अजय कुमार, अंचलाधिकारी, किस्को अंचलपु०अ०नि० पप्पु कुमार, लोहरदगा थानापु०अ०नि० वारिस हुसैन, तकनीकी शाखा, लोहरदगापु०अ०नि० किशोर दास, तकनीकी शाखा, लोहरदगास०अ०नि० अमर नाथ पाण्डेय, लोहरदगा थानाआरक्षी/538 राकेश कुमार, लोहरदगा थाना रिजर्व गार्डचौकीदार चालक पंकज कुमार महतो, लोहरदगा थानायह कार्रवाई नशीली दवाओं के खिलाफ लोहरदगा पुलिस की सतत मुहिम का हिस्सा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।


एक टिप्पणी भेजें