राज्य सरकार ने क्रिसमस के पावन अवसर पर महिलाओं को विशेष उपहार दिया है।
जागता झारखंड ब्यूरो लोहरदगा : मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत लोहरदगा जिले की 93,039 (तिरानब्बे हजार उनचास) महिलाओं को नवंबर 2025 माह का सम्मान राशि प्रदान की गई है। लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 23,25,97,500 (तेईस करोड़ पच्चीस लाख सत्तानवे हजार पांच सौ) रुपये का आधार-आधारित भुगतान किया गया है।लोहरदगा जिले में नवंबर 2025 माह के लाभुकों की संख्या इस प्रकार है:भंडरा प्रखंड: 13,075कैरो प्रखंड: 8,083पेशरार प्रखंड: 4,120सेन्हा प्रखंड: 14,835कुड़ू प्रखंड: 17,669किस्को प्रखंड: 11,461लोहरदगा प्रखंड: 11,534लोहरदगा शहरी क्षेत्र: 12,262यह जानकारी जिला के सहायक सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने दी है।


एक टिप्पणी भेजें