जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा : दिशोम गुरु क्लब कालीपाथर-नाला के तत्वावधान में नाला ब्लॉक मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर और गेंद उछालकर खेल का उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उनका हौसला बढ़ाया।मौके पर अपने संबोधन में विस अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने झारखंड व पश्चिम बंगाल की नामी टीमों के आकर्षक मुकाबलों का जिक्र करते हुए कहा कि खेलप्रेमी भरपूर रोमांच का आनंद लेंगे।आयोजन समिति की कार्यशैली की सराहना की।प्रथम दिन आदिवासी खिलाड़ी गांवता बनाम सहदेव एकेडमी, ताला टीम बनाम पीके स्टार, बीएम एकेडमी बनाम राय ब्रदर्स, बजरंगी एफसी बनाम राजीव इलेवन जामुरीया समेत आठ टीमों ने भाग लिया। पहला मैच आदिवासी खिलाड़ी गांवता और सहदेव एकेडमी के बीच रोमांचक रहा।खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन पर तालियां गूंजती रहीं। आसपास की पंचायतों से सैकड़ों खेलप्रेमी पहुंचे।शनिवार को राइडर किंग एफसी बनाम रेड ब्लू, मुर्मू ब्रदर्स बनाम आरएस इलेवन निरसा, महाकाल आसनसोल बनाम गुरु होड़ रानीडीह, एनसी सोरेन ब्रदर्स बनाम सोरेन ब्रदर्स समेत आठ नामी टीमें मैदान में उतरेंगी। उद्घोषक अजीत मुर्मू की रोचक कमेंट्री ने सभी को बांधे रखा।कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो, ब्लॉक प्रमुख कलावती मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल भट्टाचार्य, उपप्रमुख समर माजी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पंकज झा, विधायक प्रतिनिधि बासुदेव हांसदा, मुखिया अजित मुर्मू, साबिका सोरेन, जनार्दन भंडारी, गुपीन सोरेन, विपुल तिवारी, भवसिंधु लायेक, डॉ. राधू मंडल, उकील सोरेन, राजू दास, तपन कुमार राउत, अशोक सोरेन समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।







एक टिप्पणी भेजें