जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा : शुक्रवार को जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड के नवाडीह पंचायत अंतर्गत फतेहपुर में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने करीब 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चेकडैम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, शबाना खातून सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नेता उपस्थित रहे।शिलान्यास के बाद संबोधन में डॉ. इरफान ने कहा कि यह चेकडैम किसानों को सिंचाई के मामले में बड़ी राहत देगा। अब किसानों को बाहरी स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा, यह परियोजना क्षेत्र के कृषि विकास को नई गति देगी। जल संरक्षण से फसल उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। सरकार ग्रामीण विकास के लिए ऐसी योजनाओं पर जोर दे रही है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध पूरा हो। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।इसी दौरान रायपुर में क्रिसमस के मौके पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा कथित हमले की घटना पर डॉ. इरफान ने कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे देश की छवि धूमिल करने वाला बताया और कहा, यह निंदनीय कृत्य है। भाजपा दोहरी नीति अपना रही है। सभी धर्मों का सम्मान ही हिंदुस्तान की असली पहचान है। उन्होंने आगे कहा ऐसी घटनाएं सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाती हैं। सरकार से दोषियों पर अभिलंब सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं। शांति और भाईचारे की मिसाल कायम रखनी होगी।स्थानीय लोगों ने चेकडैम निर्माण को स्वागत योग्य बताया। कार्यक्रम में दर्जनों प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें