मनातू भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष बने अरविंद यादव

 


शिव शंकर यादव जागता झारखंड :मनातू (पलामू) भारतीय जनता पार्टी के मनातू भाजपा संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से अरविंद यादव को मनातू मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।नया दायित्व मिलते ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है।उनकी नियुक्ति की औपचारिक के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पार्टी का मानना है कि अरविंद यादव के नेतृत्व में मनातू प्रखंड में भाजपा संगठन को नई दिशा, गति और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके सक्रिय राजनीतिक अनुभव, जनसंपर्क क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरविंद यादव लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वह इससे पहले पार्टी के महा मंत्री पद पर कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि वे संगठन को और मजबूत करेंगे तथा भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मनातू प्रखंड में भाजपा के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर जनसंपर्क, सेवा कार्य और बूथ मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने