जागता झारखंड दुमका ब्यूरो। जामा प्रखंड के विभिन्न गांवों में भाजपा नेता रामकृष्ण हेम्बरम के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान दीपक राय, शंकर मुर्मू, शरकिल हेम्बरम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। अभियान के अंतर्गत कई छोटी-छोटी बैठकों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। प्रमुख रूप से चापानल और सिंचाई के लिए पानी की समस्या, मैया सम्मान योजना का लाभ न मिलना, आबुआ आवास, विकलांग सहायता पेंशन और वृद्धा पेंशन आदि मुद्दे उठाए गए।समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई तथा त्वरित कार्रवाई के लिए पार्टी संगठन की ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया गया। भाजपा नेता रामकृष्ण हेम्बरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्वनिर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया ताकि जनता और देश दोनों आत्मनिर्भर बन सकें।इस अवसर पर विनोद सोरेन, विलाश मरांडी, सोनालाल मरांडी, मलोटी मुर्मू, धानेश्वर सोरेन, सशी कुमार सोरेन, भीरु सोरेन और मेरी हेम्बरम सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें