भौरो पंचायत भवन में भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण, मुखिया सुमंती ने की नेतृत्व।

स्थानीय युवा, महिलाएँ और बच्चों ने बढ़‑चढ़ कर लिया हिस्सा।


जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद।भंडरा/लोहरदगा: शनिवार को भंडरा प्रखंड के भौरो पंचायत भवन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में एक गरिमापूर्ण माल्यार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई मुखिया सुमंती तिग्गा ने की, जिनके हाथों से बिरसा मुंडा के प्रतिमूर्ति पर फूलों की माला चढ़ाई गई। समारोह में स्थानीय आदिवासी कलाकारों ने पारम्परिक नृत्य और लोकगीत प्रस्तुत कर जनजातीय गौरव दिवस की भावना को जीवंत किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया सुमंती तिग्गा ने बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरित होकर ग्रामीण विकास की योजनाओं की जानकारी दी। यह आयोजन केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि बिरसा मुंडा के आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को याद करने और ग्रामीण स्तर पर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का एक मंच बन गया। साथ ही साथ नरेगा ऑडिटर खुशबू कुमारी, सुरेश प्रसाद, बिंदु कुमार, बीरेंद्र यादव, नरेगा सहायता केंद्र के सनियारो देवी, रोजगार सेवक झुनिया उरांव, मोबाइलाइजर जगजीवन उरांव, उप मुखिया बसंती देवी, वार्ड सदस्य मुनि देवी, इमलीवती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे सभी ने मिलकर भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की योजना बनाई, जिससे जनजातीय संस्कृति और इतिहास का संरक्षण हो सके।

Post a Comment

और नया पुराने