कपड़ा व्यवसाई का पहले बाइक की हुई चोरी फिर बना साइबर का ठगी

  

              जागता झारखंड संवाददाता साहिबगंज 

साहिबगंज। चोरी एवं साइबर ठगी का एक अजीबो खबर प्रकाश में आया है।कपड़ा व्यवसाई पहले उसका बाइक का हुआ चोरी पुनः साइबर का बना शिकार। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी कपड़ा व्यवसाई राजू कुमार दास की बाइक चोरी हो जाने के बाद फिर साइबर ठगी का शिकार हो गए। पूरे मामले पर नजर डालने से साफ पता चलता है कि चोरों और साइबर ठगों ने नाटकीय ढंग से राजू को दो बार निशाना बनाया। दरअसल 02 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे राजू अपने साला को रेलवे स्टेशन छोड़ने अपने हीरो सुपर स्प्लेंडर जे एच 18 जी 4286 से साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के पीपल के पेड़ के नीचे अपनी बाइक खड़ी की। पर जब वे वापस लौटे तो उसकी बाइक गायब थी। उसने काफी खोजबीन की पर बाइक का कहीं पता नहीं चला। तब 03 नवंबर को उसने आरपीएफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। राजू ने बाइक खोजने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और फेसबुक पर बाइक की फोटो डालकर अपना नंबर भी शेयर किया। राजू ने बताया कि शुक्रवार को 10.54 बजे उसके मोबाइल नंबर 9570027328 पर एक अनजान मोबाइल नंबर 9967819607 से कॉल आया। फोन पर उससे कहा गया कि उसे उसकी चोरी हुए बाइक के बारे में पता है, 5 हजार रुपए देने के बाद वो बताएगा कि उसकी बाइक कहां है। भरोसा जताने के लिए उसने राजू के व्हाट्सएप पर उसकी बाइक के चेचिस नंबर का फोटो भेजा। चेचिस नंबर का मिलान करने पर राजू को उसपर भरोसा हो गया। तब ठगों ने राजू को एक लाइव लोकेशन भेजकर जिरवाबाड़ी थाना के सामने बुलाया और व्हाट्सएप पर एक स्कैनर का फोटो भेजकर ऑनलाइन पैसे मांगे। स्कैनर पर 5 हजार रुपए भेजने पर पता चला कि वह किसी जितेंद्र कुमार का नाम से था जो बिहार के गया जिला का रहने वाला है। इसके बाद ठग उसे व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर समलापुर में बाइक होने का लोकेशन बता रहा था, तभी अचानक फोन कट गया। उसके बाद बार बार कॉल करने पर उधर से कॉल उठाना बंद हो गया। तब राजू को एहसास हुआ कि पहले उसकी बाइक चोरी हुई फिर साइबर ठगों ने उससे 5000 रुपए ठग लिया। राजू ने बताया कि ठगों ने उसकी बाइक के चेचिस नंबर का जो फोटो भेजा था वो उसकी बाइक से खींची गई थी। लाइव लोकेशन भी साहिबगंज का था। दोनों बातें मिलने पर साफ है कि बाइक चोर ने ही उससे ठगी की है। उसका एक सदस्य अभी भी साहिबगंज में है जिसने लाइव लोकेशन भेजा। राजू ने बताया कि उसने अपने एक परिचित से स्कैनर का डिटेल निकलवाया तो वह बिहार के गया जिला के पीरमंसूर रोड, चांद चौराहा स्थित किसी एसएस कंप्यूटर प्रेस दुकान का था। उक्त दुकानदार का मोबाइल नंबर 7482833676 पर बात करने पर दुकानदार ने बताया कि एक लड़का अक्सर उसके दुकान पर आता है और अपने जान पहचान वाले से उसके स्कैनर पर पैसे डलवाता है। फिर वह दुकानदार से पैसे लेकर चला जाता है। बहरहाल राजू ने इसकी लिखित शिकायत नगर थाना में की है। पुलिस मामले की जांच में जूट गई है।

Post a Comment

और नया पुराने