स्कुटी के डिक्की में रखा 06 आई०फोन के साथ दो व्यक्ति को खेदड़ कर पुलिस ने धर दबोचा

  

           जागता झारखंड संवाददाता 

साहिबगंज।पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजमहल के नेतृत्व में 05/06 नवंबर 2025 की रात में करीब 12:00 बजे तीनपहाड़ स्थित मछली पट्टी के पास एंटी क्राईम चेकिंग लगाया गया, एंटी क्राईम चेकिंग के दौरान समय करीब 01:00 बजे रात्री में एक स्कुटी पर सावार दो व्यक्ति के द्वारा रेलवे स्टेशन की तरफ से बाबुपूर की तरफ आ रहा था। मछली पट्टी में एंटी क्राईम चेंकिंग लगा देख कर स्कुटी सावार भागने लगा। जिसे गस्ती में तैनात पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल ने खदेड कर पकडा। पकडाये व्यक्ति के साथ साथ स्कुटी का तालाशी लिया गया, तालाशी के क्रम में दोनो पकडाये व्यक्ति के पास से एक-एक एंड्राईड मोबाईल एवं स्कुटी के डिक्की से 06 आई०फोन बरामद किया गया। जिसका कीमत अनुमानित करीब 05 लाख रूपया बताया गया। पकडाये व्यक्तियों के पास से बारमद मोबाईल को जप्ती सूची बना कर जप्त किया गया। वही एक यमहा कम्पनी का बैगनी रंग का स्कुटी जिसका रजि० संख्या-जेएच18J9851भी जब्त किया गया। तीनपहाड़ थाना कांड संख्या-150/2025 दर्ज कर पकडाये व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त मन्नु कुमार उर्फ मन्नु महतो, उम्र 18 वर्ष, पिता स्व० गुज्जा महतो, सा० बाबुपूर, झिंगरी मुहल्ला, थाना-तीनपहाड, जिला-साहेबगंज एवं संदीप कुमार उर्फ संदीप नोनिया, उम्र 18 वर्ष, पिता स्व० रतन महतो, सा० बाबुपूर रेलवे फाटक के पास,थाना तीनपहाड़, जिला-साहेबगंज निवासी हैं।इस छापामारी टीम में पु०अ०नि० मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी, तीनपहाड़ थाना, पु०अ०नि० महेन्द्र कुमार, तीनपहाड़ थाना, स०अ०नि० ललन रजवार, तीनपहाड थाना,आरक्षी मो० मुन्ना, तीनपहाड़ थाना,आरक्षी अनील कुमार साह, तीनपहाड़ थाना शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने