बंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम किया

 


         जागता झारखंड संवाददाता साहिबगंज 

साहिबगंज। वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिला पुलिस एवं पब्लिक के समन्वय बनाकर सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गान की गई। वही राष्ट्रीय गीत के इतिहास और महत्व से लोगों को जानकारी दी गई। कहा गया कि वंदे मातरम बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित केवल एक गीत नहीं बल्कि यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणा स्रोत और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह गीत 7 नवंबर 1875 में लिखा गया था। यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों के हृदय में जोश और आत्म बल का संचार किया। आज भी यह हमारी देशभक्ति की भावना को मजबूत बनाती है। गांधी चौक, जीरवा बाड़ी चौक सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से गीत का गायन किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने