बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आधुनिक मल्टी स्पेशियलिटी विकास हॉस्पिटल का उद्घाटन

 


विकास हॉस्पिटल को सांसद निधि से मिलेंगी दो डायलिसिस मशीनें — राज्यसभा सांसद आदित्य साहू

मुजफ्फर हुसैन, जागता झारखण्ड, ब्यूरो राँची— विकास सेवा निकेतन द्वारा विकास हॉस्पिटल परिसर में 50 बेड क्षमता वाले अत्याधुनिक मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव वर्ष 2025 भी बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा दीप प्रज्वलन और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। विकास सेवा निकेतन के सचिव सह विकास हॉस्पिटल के निदेशक राधा चरण सिंह ने 50 बेड वाले आधुनिक मल्टी स्पेशियलिटी विकास हॉस्पिटल को स्थानीय जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बनेगा।

दो डायलिसिस मशीन देने की घोषणा

उद्घाटन समारोह में भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने विकास हॉस्पिटल को अपने सांसद निधि से दो डायलिसिस मशीन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के किडनी रोगियों को अत्यंत लाभ मिलेगा और इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि— विकास हॉस्पिटल का उद्घाटन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह कदम क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। नया मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। इसमें—उन्नत चिकित्सा उपकरण, अत्याधुनिक आपातकालीन सेवाएँ, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता,

सुव्यवस्थित वार्ड एवं आई.पी.डी. सुविधाएँ, उन्नत डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजी सेवाएँ। इन अत्याधुनिक सुविधाओं से विकास क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के मरीजों को बेहतर, त्वरित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। प्रमुख रूप से उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह प्रमुख सोमनाथ मुंडा (कांके), जिला परिषद सदस्य संजय महतो (कांके पूर्वी), नेवरी मुखिया साधो उरांव, विकास सेवा निकेतन अध्यक्ष राम लखन मेहता, विकास सेवा निकेतन सचिव सह विकास हॉस्पिटल निदेशक राधा चरण सिंह, विकास सेवा निकेतन कोषाध्यक्ष अनील कुमार सिंह, मनरखन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स अध्यक्ष मनरखन महतो, पूर्व उप प्रमुख मुन्तजीर अहमद रज़ा, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. एस.के. पाठक, डॉ. सी. झा, डॉ. तबरेज आलम, डॉ. प्रियंका राज, डॉ. आशीष पाल, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. ए.पी. सिंह, एस.के. तिवारी, द्वारिका सिंह, प्रमिला कुमारी, प्रमोद कुमार, इरशाद अंसारी, नाज़िश अंसारी, अनुपमा सोरेन, अनूपा खलखो, श्रेय झा, चंद्रमौली पाण्डेय, मोनिका कुमारी, अनुराधा कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने