स्वच्छोत्सव 2025 के तहत नगर क्षेत्र में शुरू हुआ सामूहिक स्वच्छता श्रमदान अभियान



स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष सफाई कार्यक्रम

जागता झारखंड ब्यूरो गोड्डा: नगर निगम क्षेत्र में राज्य शहरी विकास अभिकरण के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छोत्सव 2025 का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 से किया गया। यह अभियान 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के सफल संचालन हेतु नगर प्रबंधक रोहित कुमार गुप्ता को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। बुधवार को अभियान की शुरुआत के साथ ही नगर क्षेत्र के कारगिल चौक, मिशन चौक, शहीद स्तंभ, और प्राइवेट बस स्टैंड सहित कई प्रमुख स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कार्य में नगर परिषद के समस्त कर्मचारीगण सक्रिय रूप से शामिल रहे। नोडल पदाधिकारी गुप्ता ने जानकारी दी कि यह श्रमदान अभियान प्रतिदिन अलग-अलग सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जाएगा, ताकि पूरे नगर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस दौरान नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा स्वेच्छा से श्रमदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर परिषद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आस-पास सफाई बनाए रखने में सहयोग करें।

Post a Comment

और नया पुराने