जागता झारखंड संवाददाता मोहम्मद सलाउद्दीन तोपचांची धनबाद : झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक टुंडी के लोकप्रिय विधायक पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने बाघमारा प्रखंड अंतर्गत धावाचीता पंचायत के बदाही टोला से सोनदाहा पथ तक पी.सी.सी पथ एवं गार्डवाल निर्माण कार्य का शुभारंभ डी.एम.एफ.टी योजना के तहत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीणों के लिए सुगम आवागमन और विकास की नई दिशा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से न सिर्फ आवागमन की समस्या दूर होगी बल्कि क्षेत्र में विकास की गति भी तेज होगी। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को धरातल पर उतरना मेरी पहली प्राथमिकता है और रहेगी। वहीं ग्रामीणों ने विधायक जी द्वारा उठाए गए इस कदम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में और भी जनहितकारी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें