जागता झारखंड संवाददाता सनाउल्लाह अंसारी
: जिला के ब्राटपुर गांव में पिछले एक साल से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे इलाके में अंधेरा पसरा हुआ है। बस्ती के लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जल जाने की शिकायत कई बार बिजली विभाग को दी गई, लेकिन आज तक कोई करवाई नहीं हुई है। स्थिति यह है कि गांववासियों को रात होते ही अंधेरे सामना करना पड़ता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं और महिलाओं व बुजुर्गों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने के कारण उन्हें मोबाइल चार्ज करने, पंखे और लाइट जलाने जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में लोग रात भर जगते हैं, वहीं अंधेरा होने से चोरी और सांप, बिच्छू जैसे खतरों का डर भी लगातार बना रहता हैं।
ब्राटपूर बस्ती के निवासियों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों की उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान देगा और उन्हें फिर से रोशनी मिलेगी।


एक टिप्पणी भेजें