रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, हेसल कारी टोली की घटना

जागता झारखंड संवाददाता सनाउल्लाह अंसारी लोहरदगा


  : लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसल कारी टोली में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। दोपहर लगभग 12:30 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान हेसल कारी टोली निवासी 70 वर्षीय चमरा उराँव के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों ने शव की पहचान की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी बीच लोहरदगा की ओर से गुजर रही एक मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि चमरा उराँव के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति अक्सर इधर-उधर घूमते रहते थे। रविवार को भी घर से बाहर निकले थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। औऱ शव को कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे लाइन पार करने के दौरान अक्सर लोग लापरवाही बरतते हैं जिससे हादसे हो जाते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने