फायरिंग कर पुरानी रंजिश का बदला लिया था
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र के प्रताप नगर में उस समय सनसनी फैल गई थी जब दो लोगों को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई पुलिस जांच में मृतकों की पहचान सुधीर उर्फ बंटी 35 वर्ष और राधे प्रजापति उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई थी दोनों रिश्ते में दूर के भाई थे और इलाके में ही पार्किंग पर काम किया करते थे शुक्रवार शाम तकरीबन 7:10 बजे सुधीर और राधे प्रजापति घर के बाहर गली में बैठे हुए थे तभी कुछ लड़के आए और उन पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर फरार हो गए इस हमले में सुधीर और राधे प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए थे दोनों को ज़ी टीवी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया था इलाके में वारदात के बाद दहशत का माहौल बना हुआ था स्थानीय लोगों ने कहा कि आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही थी जांच के दौरान फॉरेंसिक टीमों ने अपराध स्थल की जांच की और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए अपराध की गंभीरता को देखते हुए सुरेंद्र सिंह राठी एसीपी नंद नगरी और मंगेश गेडाम एसीपी उत्तरी की देखरेख में कई टीमों का गठन किया गया आपरेशन सेल उत्तरी पुलिस और थाना हर्ष विहार पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम शामिल थी को सुराग जुटाने और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए तैनात किया गया था तैनात की गई पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ो की संख्या में सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से स्कैन विश्लेषण किया और मुखवीरों द्वारा एकत्र की गई जानकारी के आधार पर अपराध में शामिल चार अभियुक्तों की पहचान की गई चैतन्य तोमर उर्फ आशु तोमर उम्र 18 वर्ष पुत्र हरीश कुमार निवासी गली नंबर 11 सबोली बाग प्रदीप भाटी उम्र 22 वर्ष पुत्र रोहताश सिंह निवासी अनूप बिहार उत्तर प्रदेश पवन भाटी उर्फ डगगा उम्र 24 वर्ष पुत्र रोहतास सिंह निवासी अनूप बिहार उत्तर प्रदेश प्रमोद उम्र 25 वर्ष पुत्र अनुज प्रताप सिंह निवासी अनूप बिहार उत्तर प्रदेश ,पुलिस टीम ने उनके कब्जे से एक अर्ध स्वचालित पिस्टल एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस दो मोटरसाइकिल एक अपाची आरटीआर ,DL,8S,BT,3469 और एक बिना रजिस्ट्रेशन की स्प्लेंडर बाइक बरामद की जिसका इस्तेमाल अपराध में किया गया था पुलिस टीम द्वारा लगातार पूछताछ करने के दौरान चारों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि मृतकों के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी पुलिस द्वारा जांच में पता चला कि आरोपी पवन पहले भी हत्या के प्रयास और डकैती सहित 9 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है मामले में आगे जांच जारी है


एक टिप्पणी भेजें