जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद,भंडरा/लोहरदगा
: नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं युवा ग्रामीण विकास समिति भैसमुंदो के संयुक्त तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत ग्राम भैसमुंदो में फलदार आम, अमरूद, वृक्षारोपण कार्यक्रम युवा ग्रामीण विकास समिति के सचिव बालकृष्ण सिंह के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदरंगी पंचायत के मुखिया परमेश्वर महली ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के अहवाहन पर पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत लाखों लोगो के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है सभी से आग्रह है अपने जन्मदिन पर एक-एक पेड़ लगाए साथ ही अपने मां के नाम से भी एक पेड़ लगाए ताकि आने वाला समय में हमारा देश पूरा हरा भरा रहे और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी वृक्षारोपण से दो फायदा होता है एक व्यावसायिक दृष्टिकोण से और दूसरा प्रदूषण से बचने के लिए, आज हमें औषधीय पौधा एवं फर्नीचर के लिए भी लकड़ी की आवश्यकता होती है अतः सभी लोग वृक्षारोपण करें तो इससे स्वत निजात मिल जाएगी वही बालकृष्ण सिंह ने कहा कि युवाओं को जागना होगा जब हमारा देश के युवा जाएंगे तभी हम प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे हमारा देश भारत जब हर क्षेत्र में हम सक्षम रहेंगे, तभी हमारा देश विश्व का गुरु बनेगा वृक्ष लगाना ही सिर्फ काम नहीं है जब हम उसे बचा कर बड़ा करेंगे तब इसका लाभ हमें मिलेगा कार्यक्रम में वासुदेव उराँव, विवेक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह ,राहुल सिंह, रूपेश सिंह, सोनी कुमारी, संध्या कुमारी, रामप्रसाद महतो दिनेश उरांव, फेकुआ महली, सेखर महली, सुरज यादव, शाहिद अनिल सहित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें