जुरिया में युवक का अपने मौसा से विवाद के बाद मारपीट, गंभीर रूप से घायल

जागता झारखंड संवाददाता सनाउल्लाह अंसारी लोहरदगा


  : लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव में बुधवार को आपसी विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जोरी निवासी बिहारी उराँव पिता पलटू उराँव के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, बिहारी उराँव का अपने मौसा कल्लू उराँव से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वह स्वयं सदर थाना पहुंचा। थाने में जब पुलिस ने उसके सर पर गहरी चोट देखी तो एसआई गैलेन रजवार की देखरेख में उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने