जागता झारखंड संवाददाता उदय कुमार सिंह सेन्हा
: लोहरदगा जिला के ग्राम पंचायत उगरा में एक बड़ा हादसा टल गया। लगातार हो रही बारिश के कारण उगरा निवासी मानती देवी का मकान भरभरा कर गिर गया।हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।
मानती देवी अत्यंत गरीब महिला हैं। उनके पास न तो कोई जमीन है और न ही पक्का मकान। उनका आशियाना पहले ही जर्जर हालत में था। अब मकान गिर जाने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। परिवार को अपना सामान गली में खुले आसमान के नीचे रखना पड़ा है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह कई बार ग्राम सचिव से मकान की मरम्मत व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता की मांग कर चुकी हैं। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। गरीब महिला मानती देवी ने बताया कि अत्यधिक बरसात की वजह से उसका मकान गिर गया है। काफी नुकसान हुआ है। घर में खाना बनाने तक की जगह नहीं बची है।
एक टिप्पणी भेजें