मुख्य न्यायाधीश पहुंचे लोहरदगा, को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान का लोहरदगा में स्वागत


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा

: लोहरदगा में झारखंड उच्च न्यायालय रांची के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। नेतरहाट भ्रमण के क्रम में वे शनिवार को लोहरदगा के परिसदन पहुंचे, जहां जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गरिमामय गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस दौरान जिले से जुड़े कई विषयों पर माननीय मुख्य न्यायाधीश ने अधिकारियों से विचार-विमर्श भी किया।

कार्यक्रम में न्यायपालिका और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, उपायुक्त डॉ. ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के साथ-साथ प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय प्रेमलता त्रिपाठी, एडीजे-I स्वयम्भू, एडीजे-II नीरजा आसरी, सीजेएम केके मिश्रा और रजिस्ट्रार व्यवहार न्यायालय अमित कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, एसडीओ अमित कुमार, डालसा सचिव राजेश कुमार और अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। मुख्य न्यायाधीश की इस यात्रा से जिले के प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्राप्त हुए और इसे लोहरदगा के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना गया।

Post a Comment

और नया पुराने