जितिया जतरा एक धरोहर है इसे संजोए रखना हम सब का कर्तव्य : बिंदेश्वर उरांव
जागता झारखण्ड सावादाता नवाज खान : जितिया जतरा का आयोजन चंदलासो पंचायत के हैंजला गांव में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जितिया जतरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, इसे सहेज कर रखना हम सबका कर्तव्य है। यह पर्व जनजातीय समाज की आस्था और परंपराओं का प्रतीक है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सरजू कुमार साहू, आदिवासी छात्र संघ अध्यक्ष अवधेश उरांव, चंदलासो पंचायत की मुखिया बासमती देवी, उपमुखिया अखिलेश सिंह, जिंगी पंचायत के मुखिया दिलीप उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अवसर पर आनंद यादव, शुभम जी, मुन्ना यादव, अनिल उरांव और बुद्धेश्वर उरांव भी सहभागी बने। जितिया जतरा के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक गीतों के साथ अपनी आस्था प्रकट की। यह त्योहार समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला पर्व है, जिसने पूरे वातावरण को उमंग और श्रद्धा से भर दिया।


एक टिप्पणी भेजें