लोहरदगा में फंदे से झूलता हुआ शव बरामद, दहेज हत्या का आरोप, दो माह पूर्व हुई थी लव मैरेज़

जागता झारखण्ड संवाददाता क्राइम लोहरदगा सद्दाम हुसैन


  : लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान आफरीन परवीन, पत्नी फारुख अंसारी के रूप में हुई है। दो माह पूर्व ही आफरीन का प्रेम विवाह हुआ था। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही आफरीन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना की रात मृतका का पति काम से बाहर गया था, जबकि सास-ससुर नंदोषी के इलाज के लिए अस्पताल गए हुए थे। इसी दौरान घर में यह घटना घटी। मामले ने गंभीर मोड़ तब लिया जब शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया जा रहा था। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट की नौबत आ गई। हालांकि पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने