डीएफओ ने नवोदय विधालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

 




जागता झारखंड संवाददाता 
साहिबगंज : ।

 गंगा मिशन कोलकाता द्वारा आयोजित गंगा हरित अभियान के तहत नवोदय विद्यालय साहिबगंज के छात्र-छात्राओं के बीच फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, डीएसपी विजय कुशवाहा एवं प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने अपने हाथों से फलदार पौधों को लगाया। आम,कटहल सपाटु, आंवला, अमरूद सहित अन्य फलदार पौधा स्कूली छात्राओं के बीच वितरण की गई। वही डीएफओ प्रबल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि जब समाज, संस्था और प्रशासन एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं, तभी प्रकृति पर्यावरण संरक्षण गंगा पुनर्जीवन का संकल्प साकार होता है। आइए मिलकर प्रण लें नहीं रुकेंगे पेड़ लगाए ,जल बचाए ,प्लास्टिक हटाए, स्वच्छ करेंगे। आगंतुक अतिथियों ने बच्चों को बताया कि प्राकृतिक आपदा , प्राकृतिक से छेड़छाड़ करने पर हो रहा है। कल-कारखाना और सड़क का निर्माण के कारण अत्यधिक मात्रा में वृक्ष कटाई हो रहा है, जिससे पर्यावरण संकट में है। पृथ्वी को बचाने के लिए हमलोगों को आगे बढ़ चढ़ कर वृक्ष का रोपण करना होगा। वृक्ष ही प्राकृतिक है, प्राकृतिक ही जीवन है। प्रत्येक वर्ष वृक्ष का जन्मदिन अवश्य मनाए। एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है, कोरोना काल में हमलोगों ने ऑक्सीजन के महत्व को समझा। पेड़ पौधा लगाकर पर्यावरण वातावरण को हरा भरा रखे। वृक्ष नहीं होगा तो बारिश नहीं होगा, भोजन नहीं मिलेगा। पानी की आवश्यकता, वायु की आवश्यकता, खाने की आवश्यकता पेड़ पौधा से ही होता है। आगे उन्होंने बच्चों को बताया की प्रत्येक बच्चे को एक पेड़ को गोद लेना चाहिए, प्रतिदिन वृक्ष का सेवा करके उसको बड़ा करे, फिर फल का सेवन करे और आने वाले जिससे आने वाले पीढ़ी फल का सेवन करेंगे। सरकार बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किसान को एक एकड़ जमीन में फलदार पौधे लगाने को दे रही है। साहिबगंज जिला बाढ़ ग्रसित एवं जल जमाव का क्षेत्र है, पेड़ लगाने से भूमि कटाई की रोकथाम होती है। पौधा से हरियाली के साथ साथ पक्षियों को रहने के लिए अपना घर मिलता है। वही पौधा वितरण कार्यक्रम में लगभग 200 स्कूली छात्र-छात्राओं व आम जनों के बीच फलदार पौधा का वितरण किया गया । मौके पर डॉ रणजीत सिंह, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा ,जगदीश नसरिया, ललित स्वदेशी ,राजेश अग्रवाल ,नवीन भगत रवि भगत, भगवती रंजन पांडे, विजय कुमार ,राजेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल ,रिषभ खुडानिया, मोहित बेगराजका सहित शिक्षक, शिक्षिका एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने