जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला) : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगो पोखरा टोली गांव में रविवार देर रात हुई दुखद घटना ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया। जानकारी के अनुसार गांव के 15 वर्षीय विकेश उरांव को जहरीले सांप ने सोते समय काट लिया। रात में ही उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब विकेश को लेकर गुमला जाने लगे तो रास्ते में ही उसकी हालत और बिगड़ने लगी। डॉक्टरों द्वारा प्रयास किए जाने के बावजूद इलाज के दौरान ही उसने जिंदगी से जंग हार दी। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें