ब्रेकिंग खबर :- झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, बेटे ने की पुष्टि

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन, सिर में गंभीर चोट लगने के बाद चल रहा था इलाज


जागता झारखंड डेस्क

झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन का शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। यह दुःखद खबर उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, 02 अगस्त को जमशेदपुर स्थित अपने गुड़ाबांधा आवास के बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। हादसे के तुरंत बाद उन्हें जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया था। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बीते कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

और नया पुराने