उ प्र विद्यालय शिवपुर में छात्र-छात्राओं के बीच बाटी गई कॉपी, शिक्षकों ने शिक्षा के प्रति बच्चों को किया प्रेरित।


जागता झारखंड संवाददाता,शहादत अली नारायणपुर
(जामताड़ा) नारायणपुर अंचल क्षेत्र के उत्कल प्राथमिक विद्यालय,शिवपुर में बुधवार को विद्यार्थियों के बीच कॉपीयो का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक काशीनाथ पंडित गंगाधर पंडित रसोईया कर्मी देवी एवं अभिभावकगण मौजूद थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक काशीनाथ पंडित ने बच्चों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए शिक्षण सामग्री में से कॉपी का वितरण किया। उन्होंने उपस्थित 54 छात्र-छात्राओं के बीच कॉपीयो का वितरण किया, साथ में ध्यान लगाकर पढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित किया, वितरण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बताया कि शिक्षण सामग्री मिलने से बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता आता है। वही कॉपीयो मिलने से बच्चों में भारी उत्साह दिखा गया। वितरण कार्यक्रम में गाँव के अभिभावक भी उपस्थित रहे और सरकार की इस पहल की सराहना की। मौके पर काफी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने