कसवा रायबाजार में घर के छज्जा गिरने से एक बच्चे कि मौके पर मौत


प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाता
: राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कसवा पंचायत के रायबाजार मे रविवार को निर्माणाधीन घर के छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गया जानकारी अनुसार सुमित कुमार प्रमाणिक उम्र लगभग 7 वर्ष पिता सीमंतो प्रमाणिक घर भूतनी मानिकचक ,मालदा अपने मां के साथ राय बाजार कसवा 8 से 10 दिन पहले अपने नाना का घर घूमने आया था नाना के घर पर पक्का का मकान बन रहा था और राजमिस्त्री पुराना मकान तोड़ने के क्रम मे छज्जा को ग्राइंडर से काट रहा था और अचानक छज्जा सुमित कुमार के ऊपर गिर जाने से छज्जा से दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गया सुमित प्रमाणिक घर का सबसे बड़ा बेटा था और एक बहन और भाई को छोड़ गए मां सहित घर वालों को रो-रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

और नया पुराने