लिंग आधारित भेदभाव के प्रति लोगों किया गया जागरूक


जागता झारखंड सिमडेगा :
छोटानागपुर कल्याण निकेतन संस्था ने ठेठईटांगर प्रखंड के टुकुपानी पंचायत के पंचायत भवन में बुधवार को पंचायत स्तरीय लिंग आधारित हिंसा पर एक प्रशिक्षण आयोजन किया। इस प्रशिक्षण में पी• आर• आई• सदस्य मुखिया, वार्ड, आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया, एस• एच• जी• के वि• ओ•, अध्यक्ष, सचिव, सभी ग्राम प्रधान के जनप्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया था। प्रशिक्षण का उद्देश्य समाज में होने वाले लिंग आधारित हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा लिंग आधारित भेदभाव को समाज से दूर करना। लिंग आधारित हिंसा एक ऐसी समस्या है जो पारिवारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक ढाँचे की गहराई से जुड़ी है। इसके रोकथाम के लिए जागरूकता, शिक्षा, सशक्तिकरण और सशक्त कानून व्यवस्था की आवश्यकता है।प्रशिक्षण का आरंभ परिचय सत्र से हुआ। प्रशिक्षण आरंभ करते हुए मास्टर ट्रेनर ने लिंग आधारित हिंसा और जेंडर आधारित भेदभाव से संबंधित जानकारी विस्तार से वहां उपस्थित लोगों को दी गई। जिसमें बताया समाज में किस तरह से लिंग आधारित हिंसा की घटना एवं इसका दुष्परिणाम समाज को कैसे प्रभावित करती है। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से महिलाओं के हक और अधिकार से संबंधित जानकारी दी गई कि कैसे एक महिला अपने हक और अधिकार के लिए खड़े होकर अपने अधिकार को प्राप्त करें।इस दौरान प्रशिक्षण में मुख्य रूप लिंग भेदभाव से महिलाओं को उनके हक और अधिकार के प्रति उन्हें सशक्त करना, ताकि वह अपने समाज में सशक्त होकर अपने आने वाले पीढ़ी को भी सशक्त कर सके। वही समाज में जेंडर आधारित भेदभाव और लिंग आधारित हिंसा समाप्त कर सके।इस अवसर पर ग्राम के ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, एस• एच• जी• के अध्यक्ष-सचिव, वि• ओ•, जलसहिया , आंगनबाड़ी सेविका, संस्था छोटा नागपुर कल्याण निकेतन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शकुंतला सिंह, कम्युनिटी मोबिलाइजर मुन्नी कुमारी राखी देवी सहित अन्य उपस्थित थे।




Post a Comment

और नया पुराने