मानहों चौंक पर स्पीड ब्रेकर न बनने से नाराजगी,सड़क जाम की चेतावनी।


जागता झारखंड लोहरदगा संवाददाता सनाउल्लाह अंसारी
मानहों चौंक पर लंबे समय से स्पीड ब्रेकर की मांग हो रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा इसकी व्यवस्था न किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोजाना सड़क पर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं। इसी पिछले महीने दो लोगों की जान जा चुकी हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन को एप्लिकेशन भी दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद करवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया गया तो वे सड़क पर उतरकर जाम करेंगे और आंदोलन को तेज करेंगे। उन्होंने प्रशासन से तुरन्त प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।

Post a Comment

और नया पुराने